पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरमो गोमिया विस के लिए मतदान आज

बेरमो-गोमिया विस के लिए मतदान आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(ईवीएम के साथ जाते मतदान कर्मी।)
बोकारो। नौ दिसंबर को होने वाले तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीसरे चरण के चुनाव में जिले के बेरमो और गोमिया विधानसभा का चुनाव होना है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी बूथों में पारा मिलिट्री फोर्स (सीपीएमएफ) लगाए गए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने करीब चार हजार पारा मिलिट्री फोर्स जिला को उपलब्ध कराया है। सोमवार को ईवीएम के साथ बेरमो विधानसभा के 298 बूथों के लिए 1192 मतदान कर्मियों और पुलिस प्रशासन को भेजे गए।
मतदान केन्द्रों में चार-चार मतदान कर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा भेजे गए मतदान कर्मियों का 10 प्रतिशत मतदान कर्मियों और अतिरिक्त ईवीएम भी भेजा गया। इन्हें प्रखंड वार बने क्लस्टर सेंटर में रखा जाएगा। यहां मंगलवार को विधानसभा चुनाव होना है।

गोमिया बेरमो के संवेदनशील बूथ | गोमिया विधानसभा क्षेत्र में हाइपर टेंशन पोलिंग स्टेशन 128 है जबकि सेंसेटिव बूथों की संख्या 140 है, वहीं सामान्य बूथों की संख्या 35 है। बेरमो विधानसभा क्षेत्र में हाइपर टेंशन पोलिंग स्टेशन 178 हैं।

ये हैं गोमिया विधानसभा के मॉडल बूथ : मध्य विद्यालय तेनुघाट कमरा नंबर वन, मध्य विद्यालय तेनुघाट कमरा नंबर दो, मध्य विद्यालय तेनुघाट कमरा संख्या तीन, लोयला मध्य विद्यालय गोमिया कमरा नंबर दो, लोयला मध्य विद्यालय गोमिया कमरा संख्या तीन, लोयला मध्य विद्यालय गोमिया कमरा संख्या चार, पिट्स मार्डन स्कूल कमरा संख्या एक दो, मवि दांतू कमरा संख्या एक, मध्य विद्यालय दांतू कमरा संख्या दो को मॉडल बूथ बनाया गया है।

कार्यरत रहेगा कंट्रोल रूम : जिला उपायुक्त
उपायुक्तने बताया के किसी भी तरह की जानकारी के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है। इसके लिए लोग 06542-247891 और 06542-223475 नंबर पर दूरभाष से बात भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को आशा है कि इस बार 70 प्रतिशत पोलिंग होगा। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक होगी। इसके लिए स्वीप कोषांग की ओर से कई कार्यक्रम किए गए हैं।

जोनल मजिस्ट्रेट के साथ रहेगा एक ईवीएम का मास्टर ट्रेनर : डीसी
शांतिपूर्णचुनाव संपन्न कराने के लिए बेरमो और गोमिया में चार-चार जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं जबकि सुपर जोनल मजिस्ट्रेट दो-दो लगाए हैं। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्या गोमिया में 29 और बेरमो में 32 हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार सभी जोनल मजिस्ट्रेट और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ एक-एक ईवीएम के मास्टर ट्रेनर लगाए गए हैं।
कहीं से अगर ईवीएम खराबी की सूचना मिलती है तो वे तुरंत इसकी मरम्मत कर चुनाव संपन्न कराएंगे। उन्होंने बताया के इस बार बाजार समिति चास में वज्र गृह बनाया गया है। गोमिया विधानसभा के 170 बूथों को छोड़कर सभी बूथों के ईवीएम समय पर यहां जमा होंगे। गोमिया के 170 बूथों के ईवीएम मतदान कर्मी 10 दिसंबर तक जमा करेंगे। मतदान कर्मियों को वज्र गृह में किसी तरह की असुविधा हों इसके लिए काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है।
वहीं ठंड को देखते हुए वज्र गृह के सामने शेड बनाया गया है ताकि मतदान कर्मियों को किसी तरह की परेशान हों। इतनी ही दरी आदि की भी व्यवस्था की गई है जिसमें बैठकर मतदान कर्मी मिलान करने के बाद वज्र गृह में ईवीएम जमा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक एक घंटे में मतदान का प्रतिशत की जानकारी जिला को मिले इसकी सारी व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने बताया के गोमिया और बेरमो विधानसभा के चुनाव के लिए भेजे गए मतदान कर्मी सुरक्षित पहुंच गए हैं।

बेरमो के मॉडल बूथ : बिरसा सरस्वती शिशु विद्यालय मंदिर झरनाडीह (रांगामाटी), बिन्देश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय कमरा संख्या दो पिछरी एक पिछरी, डीवीसी उच्च विद्यालय बीटीपीएस, संत मरिया स्कूल जवाहर नगर, डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी कमरा संख्या एक, डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी कमरा संख्या दो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुण्डौरी कमरा संख्या एक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुण्डौरी कमरा संख्या दो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुण्डौरी कमरा संख्या तीन को जिला प्रशासन ने माॅडल बूथ बनाया है।