निवेदक बनाने का विरोध, शिकायत
बोकारो| बोकारोविस सीट के एनसीपी उम्मीदवार रणधीर सिंह ने चुनाव पर्चा में युवा क्रांति दल को निवेदक बनाया है। इसका विरोध करते हुए युवा क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश दूबे ने एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी से शिकायत की है। दूबे ने कहा है कि एनसीपी उम्मीदवार ने गलत तरीके से दल का नाम निवेदक में दिया है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा है कि दल ने अभी तक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी उम्मीदवार को समर्थन नहीं दिया है। उन्होंने अपने दल के समर्थकों से अपील किया है कि ऐसे किसी प्रत्याशी के झांसे में ना आएं। एनसीपी की इस कृत्य से दल को काफी आघात लगा है। इस अवसर पर अनिल कुमार, रविकांत तिवारी, हिमांशु मिश्रा, गौतम कुमार, छोटू सिंह, विक्की झा, शंकर आदि उपस्थित थे।