विस्थापित गांवों का दौरा किया
बोकारो | कांग्रेसप्रत्याशी मंजूर अंसारी ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कर्माटांड़, आगरडीह, धनघरी, वास्तेजी, पीपराटांड़ आदि विस्थापित गांवों का दौरा करते हुए कहा कि विस्थापितों के मान सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने उन्हें सिपाही के रूप में उतारा है। विस्थापितों के मान-सम्मान के लिए वे अंतिम दम तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा बोकारो इस्पात कारखाना कांग्रेस सरकार की देन है। बोकारो मजदूरों का शहर है और एक मजूदर ही दूसरे मजदूर का दुख-दर्द समझ सकता है। अंसारी ने कहा कि कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी ने उन्हें बोकारो की जनता की सेवा के लिए मौका दिया है, तो जनता का भी दायित्व बनता है कि कांग्रेस की लाज बचाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनने से ही राज्य और बोकारो का भला होगा। दूसरे दलों ने 12 साल तक झारखंड को लूटा। वैसे लुटेरे दलों और नेताओं काे इस चुनाव में सबक सिखाएं। इस अवसर पर विस्थापित नेता गुलाब चंद्र, सहदेव साव, बैजनाथ बेसरा, रघुनाथ महतो, धीरेंद्र नाथ गोस्वामी, गणेश्वर महतो, मुर्शीद आलम आदि उपस्थित थे। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी मंजूर अंसारी रांची से एलसीडी के साथ आए वाहनों को चुनाव प्रचार कार्य के लिए रवाना किया।