पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोट देने गए बोकारो में पढ़ रहे छात्र

वोट देने गए बोकारो में पढ़ रहे छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो| विसके तीसरे चरण के मतदान में भाग लेने दर्जनों विद्यार्थी अपने गांव गए। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कसमार प्रखंड के दर्जनों विद्यार्थी जो बोकारो में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें मिथिला सेवा संस्थान के सदस्यों ने विद्यार्थियों को वाहन उपलब्ध कराकर गांव भेजा। ये विद्यार्थी कसमार के विभिन्न गांवो के रहने वाले हैं। पहली बार मतदान करने को उत्सुक ये विद्यार्थी वाहन के अभाव में गांव नहीं जा पा रहे थे। संस्थान के सदस्यों ने उन्हें वाहन उपलब्ध कराया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार महतो, सचिव नरेश कुमार महतो, हराधन महतो, रंजीत कुमार, चंडीचरण महतो, सतीश मुंडा, सत्यदेव महतो आदि शामिल थे।