- Hindi News
- 21 से जल समाधि लेंगे एचएससीएल के सेवानिवृत्त कर्मी
21 से जल समाधि लेंगे एचएससीएल के सेवानिवृत्त कर्मी
बोकारो| एचएससीएलके सेवानिवृत्त कर्मी 21 जनवरी से जल समाधि लेंगे। उक्त जानकारी देते हुए बोकारो कर्मचारी पंचायत के संगठन मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि लगभग 15 सौ सेवानिवृत्त कर्मियों को अभी तक यात्रा भत्ता नहीं दिया गया। कई बार आवेदन देने के बाद भी उस पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द यात्रा भत्ता का भुगतान नहीं किया गया, तो पंचायत के महामंत्री रईस अहमद खान के नेतृत्व में 21 से जलसमाधि कार्यक्रम किया जाएगा।