पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव कार्य से मुक्त करने का निर्देश दिया गया

चुनाव कार्य से मुक्त करने का निर्देश दिया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | बाघमाराप्रखंड के स्थानांतरित पंचायत पर्यवेक्षक (जीपीएस) विजय कुमार एवं परशुराम सिंह (जेएसएस) प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक को विरमित करते हुए चुनाव कार्य से मुक्त करने का निर्देश नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद ने दिया है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी को आदेश जारी करते हुए कहा है कि भाजपा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा मरांडी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड को संबोधित परिवाद पत्र भेजा है। कहा गया है कि उक्त पर्यवेक्षक पिछले आठ वर्षों से पदस्थापित हैं। आयोग के आदेश पर स्थानांतरित होने के बाद उन्हें विरमित नहीं कर उनसे चुनाव कार्य में लगाया गया है। नोडल पदाधिकारी ने कहा कि विजय कुमार एवं परशुराम सिंह का स्थानांतरण हुआ है या नहीं तथा यदि हुआ है तो उन्हें विरमित क्यों नहीं किया गया है।