दो अभियुक्तों को जेल भेजा
बोकारो थर्मल | बोकारोथर्मल थाना प्रभारी राजेश कुजूर ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया। पुलिस ने कांड संख्या 117/15 भादवि के अभियुक्त छोटू भुईयां को पुलिस ने रेलवे गेट झोपड़ पट्टी से गिरफ्तार किया। वहीं कांड संख्या 160/15 धारा 407 भादवि के अभियुक्त चिंटू को गोविंदपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।