पहल नही हुई तो काटेंगे नहर: सहदेव
तुपकाडीह | विस्थापितयुवा क्रांति दल का मिलन समारोह कुंडौरी स्थित निर्माणाधीन आॅयल रिटेंशन पौंड परिसर में अध्यक्ष सहदेव साव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन सफीतुल्ला अंसारी ने की। अध्यक्ष सहदेव साव ने कहा कि बोकारो प्रबंधक हम विस्थापितों के हित में समय रहते सकारात्मक वार्ता नहीं करती है तो 2 मार्च को नहर काटकर अनिश्चितकालीन धरना में बैठने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आए दिन बोकारो प्रबंधन हम विस्थापितों को वार्ता के नाम पर सिर्फ बरगलाने का काम कर रही है। मौके पर तांतरी उत्तरी मुखिया निरंजन मिश्रा आदि मौजू थे।