महिला समिति ने विवाद सुलझाया
बोकारो थर्मल | वर्षोंसे चल रहे पति प|ी विवाद को मजदूर संगठन समिति कार्यालय में मेहनतकश महिला संघर्ष समिति ने सुलझाया। अध्यक्षता सारो देवी ने की। यहां शिवनंदन कुमार उनकी प|ी विनीता देवी के बीच आपसी तालमेल को सुलझाया गया। तथा यह हुआ कि शिवनंदन शराब गुटखा सेवन से दूर रहकर अपनी प|ी को किसी तरह से प्रताड़ित नहीं करते हुए सम्मान के साथ रखेंगें। शिवनंदन के पिता भी इसपर नजर रखेंगे। फैसले का अवहेलना करने पर सजा दी जाएगी। बैठक में खुशीलाल महतो, संजय कुमार, लखनलाल महतो, रामचंद्र महतो, योगेंद्र महतो, दुलालचंद्र आदि थे।