सड़क हादसे में घायल ने दम तोड़ा
बोकारो | बीतेदिनों चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल ने इलाज के दौरान बीजीएच में दम तोड़ दिया। मृतक का नाम सतीश रजवार था। वह बेलुंजा का रहने वाला था। बीते एक सप्ताह पहले वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबिका ख्वास ने बताया कि मृतक सतीश दैनिक मजदूर था। वह तलगड़िया रोड में इलेक्ट्रोस्टील के हाइवा की चपेट में आकर घायल हो गया था। कंपनी के अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की बात हुई है।