स्वस्थ मसूड़ों में ही स्वस्थ दांतों का वास : सक्सेना
बोकारो | मसूड़ेस्वस्थ हों तो दांत भी स्वस्थ रहेंगे। लोग इस बात को समय रहते नहीं समझ पाते। नतीजतन मसूड़ों की समस्या पैदा हो जाती है। इससे सावधानी बरतनी चाहिए और अगर तकलीफ शुरू हो ही जाए तो इलाज कराने में लापरवाही बरतें। ये कहना है डॉ. एश्वर्य सक्सेना का। वे रविवार को सेक्टर-4 में मसूड़ों से संबंधित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। आयोजन इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से किया गया था।