समस्याओं का होगा निदान : एमडी
बोकारो औद्योगिक क्षेत्र बियाडा में शनिवार को पीएलसी की बैठक बियाडा एमडी उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उद्यमियों से बियाडा इकाइयों की समस्याओं को सुना। इसके बाद एमडी ने उद्यमियों से कहा की इकाइयों को समस्याओं से निदान दिलाने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। इसके लिए उन्होंने उद्यमियों से समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए पांच केस स्टडी तैयार कर देने को कहा। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि इकाइयों के विकास के लिए बीएसएल के साथ मासिक बैठक की जाएगी जिसमें बीएसएल के एमडी के अधिकृत अधिकारियों के साथ इंटरपेनियर के छह से आठ सदस्यों शामिल रहेंगे। अगर मासिक बैठक में समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो समस्याओं को इस्पात सचिव तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में बियाडा के उद्यमी उद्यमी संस्थाओं ने बियाडा में स्थित इकाइयों की कई समस्याओं से अवगत कराया। इसमें मुख्यत: मूल्य निर्धारण कमेटी के तहत आइटम का मूल्य निर्धारित करना आवश्यक बताया। बैठक में बियाडा के 18 उद्यमियों के साथ चार उद्यमी संस्थाओं ने हिस्सा लिया। इसमें बीसीआई, लघु उद्योग भारती, उद्यम संकल्प, बियाडा सचिव एसएन उपाध्याय, झारखंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्यों के साथ उद्यमी देव कुमार, विमल, संकट मोचन, आमोद, एलएन मिश्रा, अयोध्या, ओमजी, एसपी पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, राजेश प्रसाद, रवि कुमार आदि मौजूद थे।
बैठक करते उपायुक्त।