पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्याय के लिए महिलाओं ने घेरा थाना

न्याय के लिए महिलाओं ने घेरा थाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो. सेक्टरपांच डी बगीचा टोला निवासी देवचरण लोहरा की मौत के मामले में आक्रोशित लोगों ने बीएस सिटी थाना के समीप पहुंचकर नारेबाजी की। इस दौरान मृतक देवचरण लोहरा की मां कारशिला लोहरा ने कहा कि उनका पुत्र विगत पांच सितंबर को सेक्टर एक सी स्थित विकास नगर गया था। उसी दिन रात को लगभग 11 बजे उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला था जिसे सिटी थाना पुलिस उठाकर ले आई। शव को लाने के पूर्व पुलिस ने परिजनों को सूचना तक नहीं दी। कारशिला लोहरा का कहना है कि उसके पुत्र के साथ ससुरालवाले हमेशा झगड़ा करते रहते थे। हमेशा उसे जान मारने की धमकी देते रहते थे। पांच सितंबर को उसके ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या कर दी है। साथ ही साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसे आत्महत्या का रुप दिया गया। इसलिए इसकी जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की जाए।