पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे ट्रैक पर बगैर सेफ्टी किट के काम

रेलवे ट्रैक पर बगैर सेफ्टी किट के काम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीआरएम के दौरे के समय भी नंगे पांव काम करते रहे सफाई कर्मचारी

सिटीरिपोर्टर|बोकारो

बोकारोस्टेशन पर काम करने वाले कर्मियों से बगैर सेफ्टी किट के ही काम करवाया जा रहा है। शुक्रवार को आद्रा मंडल के डीआरएम के दौरे के दौरान नंगे पांव काम करते कर्मियों को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाकी के दिनों में क्या वे सेफ्टी किट का उपयोग करते होंगे। रेलवे के सफाई कर्मियों रोज रेलवे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई करते हैं। उनसे रेलवे ट्रैक, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय कार्यालयों की सफाई कराई जाती है पर कोई सुविधा नहीं दी जाती है।

अधिकारियों को निर्देश देते डीआरएम।

नंगे पांव ट्रैक पर काम करता कर्मचारी।

^सफाई कर्मियों को सेफ्टी किट का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। समय-समय पर जांच भी की जाती है। परंतु कर्मी निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, लेकिन ठेकेदार को बोलकर नियमों के पालन करने का निर्देश दिया जाएगा।”अनिल कुमारदादेल, स्वास्थ्यनिरीक्षक, बोकारो रेलवे स्टेशन

बोकारो|आद्रा मंडलके डीआरएम अंशुल गुप्ता ने बोकारो रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने एस्कलेटर लगाने की जगह का निरीक्षण किया। एस्कलेटर वर्तमान के पार्सल गोदाम के पास लगाया जाएगा। इसके लिए पार्सल गोदाम को पीछे की ओर ले जाने का निर्देश दिया। वहीं पार्सल गोदाम के समीप स्थित दो क्वार्टरों को तोड़कर परिसर को साफ करने को कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी वाहन स्टेशन परिसर में नहीं लगेगा। जो भी गाड़ी किसी यात्री को छोड़ने स्टेशन आएगी, वह गाड़ी एस्कलेटर के पास छोड़कर बाहर चला जाएगा। स्टेशन परिसर में गाडिय़ां नहीं लगे। इसकी जिम्मेवारी स्टेशन कर्मियों की होगी। वहीं प्लेटफार्म नंबर एक पर बन रहे सिलिंग के कार्य को भी देखा। इसके पूर्व उन्होंने डालमिया सीमेंट फैक्ट्री गए। उसके बाद वे बीएसएल के साथ काे-आर्डिनेशन बैठक में हिस्सा लेने के लिए बोकारो स्टील प्लांट भी गए। उन्होंने कहा कि का-आर्डिनेशन की बैठक हर छह माह में होती है। मौके पर एआरएम अवनीश, स्टेशन मैनेजर एके मिश्रा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक उत्तम कुमार, वाणिज्य निरीक्षक चंद्रभूषण, स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल कुमार दादेल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...