पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12वीं बाद का समय छात्र के लिए अहम

12वीं बाद का समय छात्र के लिए अहम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12वींकक्षा के बाद छात्र-छात्राओं के जीवन में एक अहम मोड़ आता है। छात्र-छात्राओं पर कॅरियर निर्माण सहित जीवन की चुनौतियों का सामना करने की बारी आती है। यह वह दौर है जब अपने आप पर नियंत्रण रख पाना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे वक्त में जो अपने ध्येय लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित कर आगे बढ़ते हैं उन्हें सफलता जरूर मिलती है। यह कहना है डीपीएस बोकारो की प्राचार्या डॉ. हेमलता का। वह सत्र 2015-16 के 12वीं कक्षा के छात्रों के विदाई समारोह में बोल रही थीं।

सांस्कृतिककार्यक्रमों का आयोजन

12वींकक्षा के छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस मौके पर कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको आनंदित कर दिया।

कईप्रतियोगिताओं का भी आयोजन

इसमौके पर आयोजित प्रतियोगिता में कृष्ण कन्हैया को मास्टर पॉपुलर जायना आफताब को मिस पॉपुलर का खिताब मिला। कुमार उत्कर्ष वसा सृजन रेड्डी को मास्टर वर्सेटाइल एवं दामिनी रिनी रावी मिस वर्सेटाइल चुनी गईं। यश टेब्रिवाल मुदस्सर नसर को मास्टर स्टाइल आइकॉन तथा सानवी चुग मिस स्टाइल आइकॉन चुनी गईं।

मास्टरडीपीएस मिस डीपीएस

सबसेअंत में मास्टर डीपीएस मिस डीपीएस के विजेताओं के नाम घोषित किए गए। अंकित झा राजन राजवंश को मास्टर डीपीएस एवं श्रिया एवं युक्ता सुनीति केशरी को मिस डीपीएस का खिताब मिला।

समारोह में मौजूद स्टूडेंट्स।

बोकारो |जीजीपीएस चास में 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। इस दौरान मिस्टर एंड मिस जीजीपीएस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रंग-बिरंगे ड्रेस में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सूरज कुमार मिस्टर जीजीपीएस और अंजलि प्रिया मिस जीजीपीएस के खिताब से नवाजे गए। इसके अलावा मेधावी छात्रों में खुशबू एवं सुरभि, सांस्कृतिक उपलब्धि प्राप्त करने वाली श्रेयासी एवं शोचिष्केशा तथा क्रीड़ा के क्षेत्र में अपना स्थान बनाने वाले विष्णु एवं ज्ञान रंजन को पुरस्कृत किया गया।

थिरकेविद्यार्थी| 11वींके विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। हिंदी गानों पर डांस और भांगड़ा प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसके बाद विदाई के दौरान बच्चों के चेहरे पर स्कूल छोड़ने का मलाल दिख रहा था।

खबरें और भी हैं...