आज माता सरस्वती की पूजा
बोकारो | शनिवारको माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके लिए सभी सेक्टरों में पूजा पंडाल बनाए गए हैं। सभी जगहों पर आयोजक अपने-अपने पूजा पंडाल में आकर्षक ढंग से सजा चुके हैं। शनिवार की सुबह से सभी पंडालों और शैक्षणिक संस्थानों में माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाएगी। विद्यार्थियों की ओर से सरस्वती पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।