प्रखंडों में होगा फुटबाॅल लीग मैच
बोकारो | जिलाफुटबाॅल संघ बोकारो की ओर से बेरमो समेत चंदनकियारी, कसमार और चंद्रपुरा के फुटबाॅल मैदान में बी डिवीजन फुटबाॅल लीग मैच का आयोजन होगा। लीग मैच की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। बोकारो जिला फुटबाॅल संघ के संयोजक महेंद्र प्रसाद ने बताया कि लीग मैच काे लेकर विभिन्न प्रखंडों में क्लब खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का काम जारी है।