स्लैबिंग मिल शाखा का वार्षिक सम्मेलन
बोकारो | एटकसे संबद्ध बोकारो इस्पात कामगार यूनियन के कार्यालय में स्लैबिंग मिल शाखा का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। शुरुआत में स्व. एबी वर्धन स्लैबिंग मिल के एके सिन्हा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यूनियन के महामंत्री अनिरुद्ध ने वर्तमान सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र विरोधी श्रम कानून काे समाप्त करने की नीति, बोकारो स्टील प्लांट के स्थायी मजदूर को मिल रही सुविधाओं में कटौती, स्थाई नियोजन को समाप्त कर आउटसोर्सिंग से काम लेने की नीति की निंदा करते हुए कहा कि 10 मार्च को विरोध दिवस मनाया जाएगा।