पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महारुद्राभिषेक प्राण प्रतिष्ठा में हजारों भक्तों ने लिया हिस्सा

महारुद्राभिषेक प्राण-प्रतिष्ठा में हजारों भक्तों ने लिया हिस्सा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सातदिनों से श्री हनुमान मंदिर, कुंवर सिंह काॅलोनी चास में चल रहे द्वार पूजा, महारूद्राभिषेक, यज्ञ कुंड पूजन और देवी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन रविवार को यज्ञ की पूर्णाहुति से हुई। अंतिम दिन महाप्रसाद का वितरण किया गया। सुबह 9.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चले यज्ञ पूर्णाहुति में हजारों भक्तों ने हिस्सा लिया। मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया। पूर्णाहुति के बाद पांच कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया। दोपहर में आयोजित लंगर में एक हजार से अधिक लोगों ने महाप्रसाद चखा। मंदिर कार्यसमिति के प्रवक्ता राज जायसवाल ने बताया कि शनिवार को माता को छप्पन भोग लगाया गया। डांडिया के साथ फूलों की होली खेल कर मां जगदम्बा की विदाई दी गई। भक्तों ने पूजा-अर्चना की। वृंदावन से आए आचार्य चंदन कृष्ण शास्त्री ने नौ से 13 फरवरी तक भक्तों को देवी भागवत की महिमा के बारे में लोगों को बताया।

मंत्रोच्चार से वातावरण आध्यात्मिक

अनुष्ठान में भाग लेते श्रद्धालु।

आज होगा जागरण

देवीप्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के समापन के अवसर पर सोमवार को माता का जागरण का आयोजन श्री हनुमान मंदिर के सामने किया जाएगा। जमशेदपुर की गायिका मधु विश्वास, धनबाद के गायक ओमप्रकाश और गायिका श्वेता जागरण में हिस्सा लेंगी। पांच दिवसीय पांच कुंडीय यज्ञ के आयोजन में पुजारी कमलेश्वर तिवारी, राज जायसवाल, पिंकू सिंह, रोशन सिंह, प्रेम प्रताप पांडेय, शशि पाठक, अजीत कुमार बलराम उपाध्याय, अवनी कुमार शास्त्री, बालगोविंद पांडेय, गंगा प्रसाद झा, राजू कांत पांडेय सूखदेव पांडेय समेत मंदिर कार्यसमिति के सदस्यगणों ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...