भगवान भास्कर की उपासना
बोकारो थर्मल | अचलासप्तमी के अवसर पर बोकारो थर्मल स्थित हाई स्कूल के समीप भास्कर समिति द्वारा सूर्य उपासना कर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित केएन मिश्रा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर हवन कराया गया। समिति के केएन मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष समाज द्वारा सूर्य उपासना कर भोग वितरण किया जाता है। मौके पर रामेश्वर पाठक, कृष्ण कुमार मिश्रा, केके मिश्रा, अशोक कुमार पाठक, बिमलेश मिश्रा, चंद्रशेखर पाठक, इंदुभूषण पाठक, नवीन कुमार पाठक, दीपक कुमार उपाध्याय, जयनेंद्र मिश्रा, चंद्रभूषण पाठक आदि उपस्थित थे।