पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेंटर ने कराई रूबी की विदाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीथाना परिसर स्थित फैमिली काउंसलिंग सेंटर की साप्ताहिक बैठक में रविवार को नौ मामलों की सुनवाई हुई। पहले मामले में सेक्टर बारह थाना के रूबी बनाम फिरोज आलम अंसारी ने सेंटर में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा। काउंसलर ने उन दोनों की विदाई कराते हुए कहा कि रूबी छह महीने तक सेक्टर-2 स्थित अपने ससुराल में ही रहेगी एवं फिरोज हर सप्ताह अपनी प|ी से मिलने आएगा। यह मामला बहुत दिनों से विवादित था।

प्रताड़ना का आरोप

नारायणपुरथाना जामताड़ा के देवन्ती देवी बनाम छोटू गोस्वामी के मामले में देवन्ती ने अपने पिता के साथ उपस्थित होकर अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई।

पटरी पर लौटी गृहस्थी

दूसरेमामले में प्रीति देवी ने अपने पति मनोज सोनी के साथ उपस्थित होकर सेंटर को बताया कि फिलहाल दोनों हंसी-खुशी के साथ रह रहे हैं। यह मामला चंदवारा थाना के कोडरमा का है। एक दूसरे मामले में चितरपुर थाना रामगढ़ के लक्ष्मी देवी बनाम पिंटू केवट ने सेंटर को बताया कि वे लोग अच्छे से रह रहे हैं एवं पिंटू सारा खर्च उठा रहा है। वहीं जयपुर थाना पुरुलिया जिले के निशा पाल बनाम खितिश पाल ने सेंटर में उपस्थित होकर कहा कि वे अच्छे ढंग से गुजर-बसर कर रहे हैं। जरीडीह थाना निवासी सोनी खेतान ने अपने महेश खेतान के साथ सेंटर में उपस्थित होकर गृहस्थी के पटरी पर लौटने की बात कही।

खबरें और भी हैं...