महासंघ का मिलन समारोह संपन्न
फुसरो|खिल भारतीयधोबी महासंघ एबीडीएम की बोकारो जिला इकाई का वनभोज सह मिलन समारोह हथिया पत्थर फुसरो में आयोजन किया गया। गोविंद रजक की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एबीडीएम प्रदेश अध्यक्ष बालगाेविंद राम ने संगठन के विस्तार विकास पर चर्चा करते हुए संत गाडगे जी महाराज तथा डा अम्बेडकर के विचारो को आत्मसात करने की बातें कही गई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ललन आनंदकर, सुखदेव रजक, मनोज रजक, नरेश रजक, परमेश्वर, जगेश्वर रजक, राम बाबू, विनय बैठा, जीवन रजक, बबन रजक, कालीपद रजक, तनिक राम, दिनेश कुमार बैठा आदि उपस्थित थे।