पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएमएस दो विभाग की सराहनीय उपलब्धि

एसएमएस दो विभाग की सराहनीय उपलब्धि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएलके एसएमएस दो विभाग के सेमिपोर्टल क्रेन के मेन हाॅइस्ट गियर बाक्स में आई खराबी का निदान आंतरिक संसाधनों से ही कर लिया गया है। रिपेयर हो जाने पर 10 फरवरी को महाप्रबंधक (एसएमएस दो एवं सीसीएस) बीएन ठाकुर ने अन्य वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में क्रेन का उद्घाटन किया। सेमिपोर्टल क्रेन एक महत्वपूर्ण क्रेन है जो एसएमएस दो के 300 टन के दोनों कन्वर्टरों में स्क्रैप चार्जिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका मेन हाॅइस्ट गियर बाक्स खराब हो गया था जिसके कारण क्रेन के सुचारू परिचालन में दिक्कत हो रही थी और काम बाधित हो रहा था। एक अन्य गियर बाक्स उपलब्ध था पर इसे क्रेन में लगाना एक चुनौती थी। समस्या के समाधान उप महाप्रबंधक (सामान्य अनुरक्षण-यांत्रिक) आरके प्रभाकर तथा उप महाप्रबंधक(एसएमएस -दो) डी घोष ने दूसरे गियर बाक्स को मोडिफाई करके इसे क्रेन में लगाने का निर्णय लिया। एक टीम का गठन किया गया जिसमें उप प्रबंधक सीएस कुमार तथा उप प्रबंधक एस गोस्वामी के नेतृत्व में शाॅप शट-डाउन के दौरान बहुत ही कम समय में आंतरिक संसाधनों एवं विशेषज्ञता के बल पर सेमिपोर्टल क्रेन के मुख्य हाॅस्ट गियरबॉक्स को बदलने का कार्य पूरा कर लिया गया। इस कार्य को सफल बनाने में सामान्य अनुरक्षण-यांत्रिक एवं एसएमएस विभाग की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

क्रेन का उद्घाटन करते अधिकारी अन्य।

खबरें और भी हैं...