पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेल में बोनस पर फैसला आज संभव

सेल में बोनस पर फैसला आज संभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | दुर्गापूजाके पहले बोनस को लेकर सेलकर्मियों में उत्कंठा बढ़ी हुई है। एनजेसीएस की मीटिंग के लिए कोई तिथि अब तक नहीं आई है। ऐसे में मंगलवार को सेल के बोर्ड आफ डायरेक्टर की मीटिंग में बोनस का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। सेल के बोर्ड आफ डायरेक्टर की मीटिंग कल बुधवार को भी होगी। जिसमें प्रशासनिक अधिकार के तहत बोनस पर ठोस निर्णय लिया जाएगा। कयास यह लगाया जा रहा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र को थोड़ा बढ़ाकर बोनस दिया जाएगा। जबकि अन्य इस्पात संयंत्रों में पिछले साल की तरह ही बोनस दिया जाएगा। एनजेसीएस के नेताओं को 27 सितंबर को दिल्ली बुलाया जाएगा। सूत्र यह भी बताते हैं कि 27 की मीटिंग के बाद 29 सितंबर को इस्पातकर्मियों के खाते में बोनस की राशि डाल दी जाएगी।