पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयरन ओर खनन का पट्टा देने की चल रही प्रक्रिया : मुख्यमंत्री

आयरन ओर खनन का पट्टा देने की चल रही प्रक्रिया : मुख्यमंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सेल को आयरन ओर खनन का पट्टा देने की प्रक्रिया चल रही है। यह बहुत पुराना मसला है। इसे आनन-फानन में तो नहीं ही किया जा सकता। वे यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा सरकार ने जिस तरह से अपने यहां खदानों से उत्खनन का पट्टा दिया है उसका राज्य सरकार अध्ययन कर रही है। जिसमें यह है कि कच्चे माल का उत्खनन कर उसी राज्य के उद्योगों में उसका इस्तेमाल हो।
राज्य सरकार इस मसले को सुलझाने को लेकर बेहद संजीदा है। उन्होंने कहा कि सूबे के सभी विभागों में मैन पावर की कमी है। इस कारण विकास कार्यों को गति नहीं मिल रही है। इसके लिए सभी विभाग को आवश्यक निर्देश दिया गया है। चंद महीने में ही सभी विभागों में रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।
मंगलवार को विनोद बिहारी महतो विस्थापित स्टेडियम चास में विनोद जयंती समारोह और जिला प्रशासन के विकास मेला में हिस्सा लेने सीएम आए थे। स्थानीयता के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए सभी को ड्राफ्ट दिया गया है। सभी के निर्णय के अनुसार ही इस मसले पर कुछ किया जा सकता है। थोपने जैसी कोई बात नहीं है।