पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी कर्मचारी से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की हुई लूट

कंपनी कर्मचारी से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की हुई लूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारको दोपहर सेक्टर एक बी स्थित एचएससीएल कालोनी के समीप सड़क पर बाइक सवार दो उचक्कों ने बियाडा स्थित बांके बिहारी पोल इंडस्ट्री के कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग छिन लिया। जाते-जाते उचक्कों ने बाइक को पैर से मार गिरा दिया। जब तक वह कर्मचारी उठकर संभलता, दोनों उचक्के हवाई अड्डे की ओर भाग खड़े हुए। यह एक सप्ताह के अंदर दूसरी बड़ी लूट की घटना है। बियाडा फेज टू ए-117/130 स्थित बांके बिहारी पोल इंडस्ट्री के कर्मचारी रामप्रकाश सेक्टर एक राम मंदिर मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 1.50 लाख रुपये निकालकर एचएससीएल कालोनी की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से दो पल्सर सवार उचक्के उनके समीप पहुंचे और उनकी बाइक पर टंगे रुपयों से भरा बैग छिन लिया। रुपये को छीनने के बाद उचक्कों ने उस कर्मचारी की बाइक को पैर से मार दिया, जिसकी वजह से वे गिर गए। वे जब तक उठते, तब तक उचक्के भाग खड़े हुए।