सांसद ने किया टूटे पुल का निरीक्षण
बोकारो | प्रखंडके गोपीनाथपुर गांव में टूटे खालसा पुल का सांसद पीएन सिंह ने निरीक्षण किया। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र महतो भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि खालसा पुल एनएच 32 से जोड़ने वाली नगेनमोड़ बरमसिया मुख्य पथ की एकमात्र पुल है। इसके टूट जाने से पिछले तीन साल से दर्जनों गांव के लोग परेशानी झेल रहे हैं। इस अवसर पर सांसद सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पुल का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष लोकेश साहनी, खगेंद्र नाथ महथा, पूर्व विधायक रामदास राम, प्रखंड महामंत्री उमेश महथा आदि उपस्थित थे।