पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंटरिंग निष्पादन में बेहतरी पर कार्यशाला

सिंटरिंग निष्पादन में बेहतरी पर कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | सिन्टरप्लांट में उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से 23 सितम्बर को सिन्टर प्लांट के मानव संसाधन कक्ष में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक एसके सिंह एवं महाप्रबंधक प्रभारी बीसी राय ने कार्यशाला का विधिवत उदघाटन किया। इस अवसर पर कार्यशाला के प्रमुख वक्ता सहायक महाप्रबंधक मल्लिक एवं आरडीसीआइएस के पूर्व महाप्रबंधक एवं सलाहकार दास समेत सिन्टर प्लांट एवं आरडीसीआइएस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यशाला के दौरान सिन्टर प्लांट के नई तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया गया और बीएसएल के सिन्टर प्लांट में उत्पादकता में बढ़ोत्तरी करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्यशाला के माध्यम से सिन्टर प्लांट के लगभग सभी कर्मियों को विश्व स्तर पर सिंटरिंग से जुड़ी नई टेक्नोलॉजी के बारे में बताया गया।