पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं को प्रोत्साहन जरूरी : डीसी

युवाओं को प्रोत्साहन जरूरी : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारोपावर सप्लाई कंपनी के सतर्कता विभाग द्वारा बोकारो में चलाए जा रहे विभिन्न स्कूलों में सतर्कता जागरूकता अभियान का समापन समारोह सेक्टर 2 कलाकेंद्र में आयोजित किया गया। समारोह में सतर्कता अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में आयोजित किए गए निबंध, कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया।

इस समारोह का उद्‌घाटन मुख्य अतिथि बोकारो के उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपायुक्त सिंह ने कहा कि युवा वर्ग में काफी अपार क्षमता है। उसे बस उचित मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन देने की अहम जरूरत है। बीपीएससीएल के सतर्कता विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा संरक्षण एवं मानवीय मूल्यों पर आयोजित परिचर्चा तथा प्रतियोगिता के अवसर उपलब्ध कराने से युवाओं की प्रतिभा में काफी निखार आएगा। युवाओं को जागरूक किए जाने की इस मुहिम के लिए कंपनी बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता फैलाकर ही भ्रष्टाचार का पूरी तरह से खात्मा किया जा सकता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी राजीव लोचन, चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य डा. अशोक सिंह ने सोच संवर्धन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सतर्कता काफी महत्वपूर्ण है।

बच्चे हुए पुरस्कृत

बीपीएससीएलद्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुए प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में डीपीएस की स्वर्णप्रभा मंडल एवं बीआईएसएसएस 2सी के प्रियांशु रंजन ने पहला पुरस्कार जीता। जूनियर वर्ग में जीजीपीएस की आकांक्षा एवं डीएवी पब्लिक स्कूल के अनुज कुमार संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। समारोह में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।