पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसरों की मनमानी से कॉलोनीवासी तंग

अफसरों की मनमानी से कॉलोनीवासी तंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। चास विद्युत कार्यालय के अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ रामनगर कालोनी के लोगों ने महाप्रबंधक से शिकायत की है। स्थानीय लोगों ने शिकायत पत्र में हर काम के लिए खर्चा मांगने का आरोप लगाया है।
मांग करने पर पोल आवंटन कर देते हैं, लेकिन पोल पहुंचाते नहीं हैं, स्थानीय लोग अपने खर्च पर पोल ले जाते हैं और अधिकारी ट्रांसपोर्टिंग का घोटाला करते हैं। किसी काम के लिए जाने पर बड़े अधिकारी आश्वासन देकर छोटे अधिकारी के पास भेज देते हैं और छोटे अधिकारी बड़े अधिकारी के नाम पर अवैध पैसा मांगते हैं। घूस नहीं देेने पर कुछ काम नहीं होता है।

सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर भेजा शिकायत पत्र

रामनगर कालोनी निवासी मुरलीधर यादव, मुकेश यादव, बबलू कुमार, पिंटू कुमार, राकेश सिंह, राजू कुमार, उपेंद्र यादव, संतोष कुमार, रामजीत यादव, संजय झा, रंजीत कुमार, ललन प्रसाद, अनुपम दास, संजय सिंह आदि ने महाप्रबंधक धनबाद को लिखे पत्र में कहा है कि एक तो कार्यालय में अधिकारी मिलते नहीं हैं।
दूसरी मिल भी गए, तो सामान नहीं होने का रोना रोते हैं। अधिकारियों को अवैध पैसा देने पर पोल, तार से लेकर ट्रांसफार्मर तक उपलब्ध करा देते हैं और नहीं देने पर एक नट-बोल्ट भी नहीं मिलता है। स्थानीय लोगों ने इन अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

दोसाल बाद भी पोल में नहीं लगा तार : पार्षद

वार्डनंबर 16 की वार्ड पार्षद अहिल्या भारती ने कहा कि लगभग दो साल पहले रामनगर के लिए 18 पोल आवंटन किया गया था। लेकिन अधिकारी यह कहकर पोल नहीं भेज रहे थे कि उनके पास पोल भेजने का साधन नहीं है।
स्थानीय लोग अपने खर्च पोल ले आए और खुद ही गड्ढा खोद कर पोल गाड़े। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी उन पोलों पर तार नहीं लगाया गया। पूछने पर अधिकारी कहते हैं कि तार और अन्य सामान नहीं है। उन्होंने कहा कि आने पर लगा देंगे।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक से की शिकायत
बिना खर्चा दिए काम नहीं करते अधिकारी।