परिवहन आयुक्त ने ली जानकारी
बोकारो | उतरीछोटानागपुर के परिवहन आयुक्त केके शॉल ने बोकारो के जिला परिवहन कार्यालय की विस्तृत जानकारी ली। इस क्रम में उन्होंने वहां की कार्यप्रणाली के बारे में जिला परिवहन पदाधिकारी जयदीप तिग्गा मोटरयान निरीक्षक श्याम कुमार यादव से जानकारी प्राप्त की। इस दरम्यान उन्होंने परिवहन कार्यालय के कंप्यूटरीकृत कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी मांगी। इससे पूर्व परिवहन आयुक्त को जिला परिवहन कार्यालय में पहुंचने पर वहां के अधिकारी और कर्मचारी ने परिसदन में उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में डीटीओ, एमवीआई के अलावा कंप्यूटर चालक अरविंद कुमार प्रभात, मो असलम मनोज प्रजापति, अभय सिंह सहित परिवहन विभाग से अन्य उपस्थित थे।