पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलकूद से छात्रों का बढ़ता है आत्मविश्वास

खेलकूद से छात्रों का बढ़ता है आत्मविश्वास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। छात्र जीवन में खेलकूद बच्चों के आत्म विश्वास को बढ़ाता है। खेलकूद बच्चों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं कठिन परिस्थितियों से लड़ने की सीख देता है। यह बातें बीएसएल के जीएम बी मुखोपाध्याय ने दो दिवसीय बोकारो इस्पात अंतर विद्यालय एथटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सहायक साबित होगी। इससे पहले विशिष्ट अतिथि जीएम टीएस राजवीर सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगिण विकास में खेलकूद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर प्रतियोगिता के डीजीएम शिक्षा पीएस द्विवेदी, संयोजक केके सिंह, अरूण कुमार, बीके सिंह आदि उपस्थित थे।

ये स्कूल रहे विजेता

बीआईवी12ए की टीम कक्षा नाै 10 ग्रुप में चैम्पियन बनी। कक्षा एक से छह के ग्रुप में बीआईएसएसएस 2सी ने बालक वर्ग में बीआईवी 8डी की टीम बालिका वर्ग में चैम्पियन बनी। सीनियर ग्रुप में बीआईएसएसएस 3 की टीम बालक वर्ग में एवं बीआईएसएसएस 8बी की टीम बालिका वर्ग में विजेता बनी। सभी विजेता खिलाड़ियाें एवं चैम्पियन स्कूल को पुरस्कृत किया।