बोकारो। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 26वीं वाहिनी, सीआरपीएफ द्वारा स्वच्छता माह के तहत शनिवार को गरगा नदी के घाटों की साफ-सफाई की गई। इसका नेतृत्व सीआरपीएफ कमांडेंट डा. संजय कुमार कर रहे थे।
सीआरपीएफ के इस अभियान में काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और स्कूली बच्चों ने भाग लिया। अभियान में स्थानीय लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। आज के अभियान में चास नगर परिषद अध्यक्षा गंगा देवी भालोटिया अध्यक्ष, न्यू सक्सेस सेन्टर के विधार्थी शिक्षक, युवा क्रांति दल के कार्यकर्ता, रितु रानी सिंह, श्याम पोद्दार, सुनिल कुमार सिंह एवं मलेरिया विभाग से कुमार गौरव के साथ काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
चास की सफाई के बाद रविवार से सीआरपीएफ द्वारा बोकारो की सफाई की जाएगी। इस क्रम में रविवार को पैन्टा कोस्टल स्कूल से राजेन्द्र सर्किल होते हुए राम मंदिर जागरूकता रैली निकाली जाएगी।