पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएल में कार्यशाला आयोजित

बीएसएल में कार्यशाला आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | बीएसएलके बिजनेस एक्सलेन्स विभाग द्वारा 07 फरवरी को सेंटर आॅफ एक्सलेन्स सभागार में 5-एस प्रणाली विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सलेन्स) शंकर चौधरी, महाप्रबंधक(यंत्रिक) बी मुखर्जी, उप महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सलेन्स) आर शर्मा, वरीय प्रबंधक सुदामा प्रसाद तथा विभिन्न विभागों से आए लगभग 40 प्रतिभागी उपस्थित थे। कार्यशाला में मंचासीन वरीय अधिकारियों ने 5 एस की महत्ता को रेखांकित करते हुए प्रतिभागियों को इस कार्यशाला से लाभान्वित होने का संदेश दिया तथा कहा कि 5 एस प्रणाली के अनेक फायदे होते है जिसका लाभ पूरे संयंत्र को मिलता है। उन्होंने कर्मियों को 5 एस प्रणाली को अपना जीवन पद्वति बनाने का संदेश दिया। कार्यशाला के दौरान प्रसाद ने प्रतिभागियों को 5 एस प्रणाली के विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।