पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव सेवा आश्रम ने मूक बाधिर बच्चों के बीच बांटा पाठ्य सामग्री

मानव सेवा आश्रम ने मूक बाधिर बच्चों के बीच बांटा पाठ्य सामग्री

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | सेक्टरपांच स्थित मानव सेवा आश्रम में नई पहल स्वयंसेवी संस्था की ओर से आश्रम के मूक बाधिर बच्चों के बीच खाद्य सामग्री पठन पाठन सामग्रियों का वितरण किया गया। संस्था की अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि गरीब तथा निशक्त बच्चों की सेवा पुण्य का काम है। इसलिए संस्था की ओर से निर्णय लिया गया है कि निशक्त बच्चों के बीच हमेशा उनके उपयोगिता की चीजों का वितरण किया जाएगा। मौके पर आश्रम के बच्चों ने संस्था के सदस्यों को कविता कहानी सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। मौके पर संस्था के रूबी देवी, सुमन कुमार, पुष्पा देवी, आशा देवी, अजय कुमार, अशोक महतो, धनंजय, देवमुनी देवी, सुनैना देवी आदि उपस्थित थे।