10 को डीसी आफिस पर देंगे धरना
बोकारो | गोपको अति पिछड़ा जाति में शामिल करने की मांग को लेकर 10 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय गोप महासंघ के संयोजक साधुशरण गोप ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग की सभी शर्तों को पूरा करने के बावजूद गोप जाति को एनेक्शचर टू में रखा गया है। गोप जाति को एनेक्शचर वन में शामिल करने के लिए धरना दिया जाएगा।