पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोर्चा ने लगाई मदद की गुहार

मोर्चा ने लगाई मदद की गुहार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | झारखंडग्रामीण जन संग्राम मोर्चा ने चास के जामगोड़िया निवासी कालीचरण दिगार के दशाकर्म के लिए शहरवासियों से मदद की गुहार लगाई है। मोर्चा के सचिव सह संस्थापक शिशुपाल दिगार ने बताया है कि बीते दिनों कालीचरण की नशा और ठंड से मौत हो गयी थी। वह अपने पीछे दो बेटे दो बेटियां छोड़ गया है। 11 फरवरी काे उसका दशाकर्म है और घर में खाने के लिए एक दाना नहीं है। उसके परिवार की माली हालत काफी दयनीय है। इसे देखते हुए मुखिया उमेश चंद्र महतो, मजुहा मिश्रा, विनोद पोद्दार आदि ने उसके परिवार को आर्थिक मदद की।