मेले में सोमवार को संगोष्ठी
बोकारो | स्वास्थ्यएवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा स्वदेशी मेला में सोमवार को नशा नाश का द्वार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए शनिवार को संस्थान के महासचिव शशिभूष्ण ओझा की अध्यक्षता में बैठक की गई। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में जिला प्रशासन के पदाधिकारी राकेश दुबे, यूपी सिंह, पूर्व अधिशासी निदेशक सेल डा. यू मोहंती आदि अपने विचार रखेंगे। बैठक में सुरेंद्र पांडेय, रघुवर प्रसाद, विष्णु शंकर मिश्र, वैद्य गणेश साव, रमण ठाकुर, अखिलेश ओझा, विजय प्रसाद, मोहन राणा, अभय आदि थे।