पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी में सीसीए का समापन

डीएवी में सीसीए का समापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवीपब्लिक स्कूल सेक्टर 4 में शनिवार को स्टूडेंट्स और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। संपूर्ण सत्र में कई पाठ्य सहगामी गतिविधियों का आयोजन कर विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं वैचारिक क्षमता में वृद्धि तथा उनके व्यक्तित्व को विकसित करने की कोशिश की गई। सभी गतिविधियाें में चारों सदनों के विद्यार्थियाें ने भाग लिया और अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रद्धानंद सदन 41 अंकों के साथ अव्वल रहा। दयानंद सदन ने 40 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। प्राचार्य अरुण कुमार ने कहा कि यह विद्यालय सिर्फ पठन-पाठन का केंद्र ही नहीं है, बल्कि यहां विद्यार्थियों की अन्य प्रतिभाओं को भी तराशा जाता है। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विजेता सदन के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं केके दुआ, एचसी मिश्रा, सीडी भरद्वाज, गुंजन गुप्ता, रिया सिन्हा एवं सयानी दत्ता का सहयोग सराहनीय रहा। संपूर्ण सत्र में सीसीए प्रभारी सविता सिंह एवं नमिता आनंद का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।