पुलिस अफसर बनना चाहती है जया
जैनामोड़ | जरीडीहप्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बाराडीह में कक्षा नौ में पढ़ने वाली 14 वर्षीय जया कुमारी लड़कियों के कराटे प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा दिखाते हुए पुणे में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश के साथ बोकारो का भी नाम रोशन किया है। कराटे प्रशिक्षक राजेश कुमार एवं विद्यालय की वार्डन सुचरिता महतो प्रखंड विकास पदाधिकारी रिंकू कुमारी आदि ने जया को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय स्वर्ण पदक प्राप्त जया कुमारी ने कहा कि बड़ी होकर वह पुलिस अधिकारी बन महिलओं और देश सुरक्षा का काम करेगी।