केंद्रीय विद्यालय नंबर तीन में खेलकूद
बोकारो | केंद्रीयविद्यालय नंबर तीन में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य एम मार्डी ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। रेलवे कलोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर में शनिवार को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रततियोगिता में विद्यालय के बच्चों के लिए 50 मीटर, 100मीटर, 200 मीटर, रिले रेस, ऊंची कूद, लम्बी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, थ्री-लेग रेस आदि स्पर्द्धाएं आयोजित की गई थीं। तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।