पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन चालकों से वसूला फाइन

वाहन चालकों से वसूला फाइन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | सिटीथाना क्षेत्र के नया मोड़ स्थित बिरसा मुंडा चौक पर ट्रैफिक पुलिस विभाग में शनिवार को विशेष जांच अभियान चलाया। इसमें सुबह से शाम तक करीब 25 वाहनों को कागजातों की कमी के आरोप में आर्थिक दंड लगाया गया। इसमें करीब 10 हजार रुपए की वसूली की गई। इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए वाहनों चालकों के पास हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन पेपर, प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि नहीं थे। इसमें दो पहिया सहित चार पहिया वाहनों पर भी फाइन किया गया।