पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना

प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | विसंगतिपूर्णशिक्षकों के सामंजन आदेश के विरोध में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरना के माध्यम से शिक्षकों ने कहा कि जिला स्थापना समिति ने पिछले दिनों विद्यालयों में यूनिट के आधार पर शिक्षकों का सामंजन किया था, जो विसंगतिपूर्ण है। इसके विरोध स्वरूप शिक्षक आंदोलनरत हैं। धरना में संघ के संस्थापक उत्तील यादव, राममूिर्त ठाकुर, राजू साहु, प्रभात कुमार, मनोरंजन प्रसाद सिंह, मो.अली हैदर, रामकुमार, कृष्ण कुमार, गोपाल राम, सतीश दास, रूपेश गोस्वामी, अशोकानंद, अशोक शर्मा, सूर्यनाथ सिंह, तरुण गिरि, प्रकाश, सुधीर, भानू प्रताप सिंह, संजय कुमार, परवेज अहमद, इजहारूल हक, मुक्तेश्वर मांझी, अर्चना कुमारी, मंजू कुमारी आदि उपस्थित थे।