शिविर में 600 लोगों की आंखों की जांच
बोकारो | चासनगर परिषद के वार्ड संख्या 27 में वार्ड पार्षद पूनम देवी के नेतृत्व में तीन दिवसीय नेत्र जांच शिविर आयोजन किया गया। नेत्र जांच शिविर महत्मा गांधी सेवा सदन की ओर से लगाया गया था। शिविर में मोहल्ले के करीब 600 महिला-पुरुषों की आंखों की जांच कर दवा चश्मा वितरण किया गया। नेत्र जांच शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों की आंखों की जांच डा. जेआर महतो, जय किशोर, सन्नी पासवान, सुरेन्द्र चौहान आदि ने किया।