वार्षिकोत्सव में हुआ रंगारंग कार्यक्रम
बोकारो | प्रभातकालोनी स्थित पायोनियर पब्लिक स्कूल का सातवां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष मिहिर सिंह ने किया। समारोह में बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्मी गीतों पर नन्हे-मुन्नों की डांस पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूरी है। इससे इनके अंदर छिपी प्रतिभा सामने आती है। प्राचार्य प्रमोद कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से अन्य बच्चे भी प्रोत्साहित होते हैं। वार्ड पार्षद अर्चना देवी ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर आशा सिंह, मंजू लोहानी, शिखा गुप्ता, विक्रम अग्रवाल, प्रकाश कुमार, संजू विश्वजीत, जूही, सोनी, रीमा सिंह, अल्का आदि उपस्थित थे।