रणधीर जिलाध्यक्ष बने
बोकारो | नरेंद्रमोदी सेना की जिला कमेटी का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय और प्रदेश प्रभारी झारखंड महथा की मौजूदगी में जिला कमेटी का गठन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार और जिला महामंत्री विजय टाइगर को बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी ने जिलाध्यक्ष को जल्द कमेटी का विस्तार कर प्रदेश कमेटी को सूचना देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर रविकांत सिंह, इंद्रजीत तिवारी, राहुल सिंह, गणेश सिंह चौधरी, निलेश कुमार, उदय कुमार, आकाश सिंह, अनिल कुमार दास, रामू यादव, गुड्डू कुमार, सुरेश सिंह, भीम कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।