पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई अभियान में उठाई डीआईजी ने भी झाड़ू

सफाई अभियान में उठाई डीआईजी ने भी झाड़ू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | सीआरपीएफ के सफाई अभियान के 12वें दिन कोयलांचल के पुलिस उपमहानिरीक्षक देव बिहारी शर्मा ने भी झाड़ू लगाई। सीआरपीएफ ने गुरुवार को सिटी पार्क में सफाई अभियान चलाया। इससे पहले निकाली गई जागरूकता रैली में कई समाज सेवी सहित स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया।
अभियान का नेतृत्व सीआरपीएफ 26वीं बटालियन के कमांडेंट डा. संजय कुमार कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत 26वीं वाहिनी, सीआरपीएफ द्वारा फरवरी माह को स्वच्छता माह के रूप में मनाया जा रहा है। आज के सफाई अभियान में डा. विनय योग, एसएस साहनी, सुरेश बुधिया, ज्योति डे, श्याम पोद्दार, नील कमल सिंन्हा प्राचार्य डीएवी स्कूल के अलावा नगर परिषद, चास के सफाई कर्मी, स्वास्थ विभाग के कर्मचारी, जैप-चार तथा एसआईएसएफ के जवान, बोकारो इस्पात विद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल हुए।
सभी लोगाें ने मिलकर सिटी पार्क एवं सरोवर की सफाई की और लाेगों से गंदगी ना फैलाने की अपील की।