बोकारो। गुटखा उन्मूलन दस्ते की ओर से स्थानीय लक्ष्मीनारायंण मंदिर में कैंसर पीड़ित प्रभाकर सिन्हा को आर्थिक सहायता दी गई। भोजपुर कालोनी निवासी प्रभाकर 11 महीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है।
उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वह अपना इलाज करा पाने में सक्षम नहीं थे। उनकी दयनीय स्थिति को स्थानीय समाज सेवियों ने सहयोग की भावना से हाथ बढ़ाते हुए उसे 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की। इस दस्ता के अध्यक्ष संतोष वर्णवाल ने कहा कि 23 जनवरी से ही वे लोग गुटखा उन्मूलन दस्ता की नींव रखी गई।
उसी समय से यह टीम प्रतिदिन 7 बजे से 8 बजे तक जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दस्ते से मिले सहायता राशि से प्रभाकर को पहले जमशेदपुर जाकर इलाज के लिए कोटेशन लाने को कहा गया है ताकि समाजसेवियों के सहयोग से उस कोटेशन के आधार पर ही झारखंड राज्य चिकित्सा अनुदान के तहत असाध्य रोगों के लिए मिलने वाली राशि प्राप्त हो सके।
सहयोग राशि प्रदान करने वालों में दिलीप पटेल, निशांत अग्रवाल, मनोज सिंह, मुकेश भगेरिया, उत्तम दे, गोपाल टमाकोरिया, संजय अग्रवाल, विकास
केजरीवाल, अभिषेक शर्मा, अनुप सुद्रानियां, बृज कुमार, अरुण केजरीवाल, महेश ठाकुर, मो शेख, मोनू अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।