16 फरवरी को अखंड हरिकीर्तन
बोकारो| यदुवंशनगर स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर प्रांगण में राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 फरवरी को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यदुवंश नगर परिवार द्वारा 17 फरवरी को शिव महोत्सव के अवसर पर शिव बारात शाम सात बजे से गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। वहीं शिव-पार्वती विवाह नाटिका का आयोजन होगा। बैठक में संजय सोनी ने बताया कि विगत 12 वर्षों से मंदिर में भव्य तरीके से बारात निकाली जा रही है। मौके पर पप्पू यादव, मनोज मुंडा, संजीत कुमार, निरंजन वर्णवाल, विपिन यादव आदि उपस्थित थे।