...तो नहीं होने देंगे चेकडैम का निर्माण
बोकारो| जबतक ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तब तक चेकडैम का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। यह कहना है विस्थापित बेरोजगार मुक्ति संगठन के अध्यक्ष वासुदेव महतो का। वे चिटाही गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक में बोल रहे थे। महतो ने कहा कि कूलिंग पौंड की छाई को फेंकने के लिए प्रबंधन एक साल पहले चिटाही में चेकडैम करा रहा था। उसे ग्रामीणों ने रोक दिया। यह निर्माण तक तब रूका रहेगा, जब तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार विस्थापित प्रबंधन के झांसे में आने वाले नहीं हैं। विस्थापित अब आरपार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। बैठक में रूपेश, अविनाश, प्रदीप, राजकिशोर, प्रकाश, पंकज, अमित, जन्मेंजय, बबलू, वासु गोस्वामी, गोवर्धन गोस्वामी, ब्रजेश, रूपेश आदि उपस्थित थे।